किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मिलेगा 3 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य देश के समस्त किसानों को कृषि कार्य हेतु ऋण उपलब्ध कराना है। यह एक क्रेडिट सुविधा है, इसके माध्यम से किसान अपनी जरूरत के अनुसार पैसे की निकासी कर सकते हैं। फसल की इनकम राशि से लोन रिटर्न भर सकते हैं। केसीसी लोन के माध्यम से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। अगर आप KCC लोन संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को लोन प्रदान किया जाता है। इस योजना के द्वारा ₹3 लाख की राशि प्रदान की। जाती हैं। इस योजना को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और नाबार्ड द्वारा 1998 मे प्रारंभ की गई थी। यदि आपने किसान क्रेडिट कार्ड लोन नहीं लिया हैं तो लोन लेने से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

यह भी पढ़े: घर बैठे इनकम करने के बेहतरीन तरीके, पढ़े संपूर्ण जानकारी।

KCC ऋण की ब्याज राशि।

KCC किसान क्रेडिट कार्ड लोन योजना में किसानों से न्यूनतम 7% की ब्याज राशि ली जाती हैं। इस योजना के द्वारा ₹3 लाख की राशि पर 4% ब्याज राशि वसूल की जाती हैं। जो कि न्यूनतम ब्याज दर में उपलब्ध कराया जाता हैं।

किसान अपनी उत्पादन क्षमता और ऋण चुकाने की क्षमता के आधार पर 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक का ऋण लोन ले सकते हैं। भारत सरकार ने किसानों को 2% की ब्याज छूट और 3% की छूट त्वरित पुनर्भुगतान प्रोत्साहन के रूप में प्रदान करती है, जिससे किसानों को 4% प्रति वर्ष की दर पर ऋण उपलब्ध हो जाता है।

यह भी पढ़े: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का लोन।

KCC लोन के लिए पात्रता।

KCC LOAN लेने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रता होनी आवश्यक है।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  • किसी भी बैंक में बचत खाता होना आवश्यक हैं।
  • भूमि के स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेज होना आवश्यक हैं, जैसे (जमीन का पट्टा, रजिस्ट्री इत्यादि)

KCC लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

KCC लोन लेने के लिए किसान किसी भी बैंक की शाखा में जाकर KCC लोन हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ संपूर्ण आवश्यक दस्तावेज सूची ले जाना होगा। बैंक में ऋण हेतु दिए गए दस्तावेज एवम् आवेदन का सत्यापन किया जाएगा उसके बाद ऋण को स्वीकृत या अस्वीकृत किया जायेगा।

यह भी पढ़े: खुद की वेबसाइट बनाकर कमाए लाखों रुपए, पढ़े पूरी जानकारी।

KCC लोन का उपयोग।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत KCC लोन कृषि के कार्य हेतु उपयोग में लिया जाता है।

  • कृषि के लिए उपकरण खरीदना, बीज एवं उर्वरक खरीदना, फसल की सिंचाई के उपकरण खरीदना। अन्य कार्य के लिए केसीसी लोन राशि प्रदान की जाती है।
  • कृषि कार्य करने हेतु उपयोग लिए जाने वाले मजदूरी का भुगतान करने के लिए के KCC ऋण प्रदान किया जाता हैं।

Latest posts:

KCC लोन कैसे चुकाएं?

इस योजना के तहत किसानों को अपनी फसल बेचने के बाद KCC ऋण चुकाना आवश्यक है। किसान अपनी सुविधानुसार ऋण चुका सकते हैं। लोन लेने के बाद में किसान समय पर ऋण चुका देते हैं, तो बैंक द्वारा ब्याज राशि में छूट प्रदान की जा सकती है। ऋण को समय पर चुकाने से किसानों का CIBIL स्कोर अच्छा रहता है। जिससे उन्हें भविष्य में किसानों को आसानी से ऋण मिल सकता हैं।

Kisan Credit Card

योजना का नाम किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC)
लाभ कृषि के उपयोग हेतु लोन
संचालन कर्ता भारत सरकार
आधिकारिक वेबसाइट (नाबार्ड) Click Here
KCC आधिकारिक वेबसाइट Click Here
अधिक जानकारी Click Here
Kisan Call Centre 1800 115 526

यह भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्ट करके लाखों में रिटर्न पाएं।

निष्कर्ष

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को कृषि संबंधित गतिविधियों को आसान करने के लिए KCC लोन प्रदान किया जाता है। KCC लोन किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जिन किसानों को कृषि गतिविधियों सम्मानित कार्य करने के लिए ऋण की आवश्यकता है, वह किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख में सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। KCC लोन ब्याज दर एवम् शर्तें बैंक और समय के अनुसार भिन्न हो सकती हैं।

Share Post

Leave a Comment