PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए खुश खबर है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है। आपको बता दे कि पीएम ने किसान सम्मान निधि योजना की फाइल पर 10 जून 2024 को हस्ताक्षर किए थे। यह किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹6000 तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। इस योजना की प्रत्येक किस्त 4 महीने के अंतराल मे डाली जाती है। PM किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में हुई थी। शुरुआत से अभी तक 17 किस्तों में राशि किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।
यह भी पढ़े: एलआईसी की पॉलिसी एवं प्रीमियम कैसे चेक करें?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त।
17th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 28 फरवरी 2024 को किसानों के बैंक खातों में 16वीं किस्त हस्थानांतरीत दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 18 जून 2024 को, PM किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करने की घोषणा कर दी है। 17वीं किस्त के दौरान देश भर के लगभग 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। इस दौरान देश के किसानों को लगभग 20000 करोड रुपए की राशि किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।
यह भी पढ़े: अपने मोबाइल में आधार कार्ड को डाउनलोड ऐसे करें।
E-KYC करना अनिवार्य।
E-KYC Mandatory to do: आपको बता दे की 17वीं किस्त का लाभ लेने हेतु किसानो को नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर के ई-केवाईसी करना अनिवार्य है अगर E-KYC नहीं करवाते हैं तो अगली आने वाले किस्त किसानों को प्राप्त नहीं होगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त होने वाली किस्त की जानकारी को देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
यह भी पढ़े: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत मिलेगा 5 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन।
पीएम किसान सम्मान निधि किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान सम्मान निधि योजन के किस्त का स्टेटस नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से देख सकते हैं।
- पीएम किसान सम्मन निधि योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट खुलने के बाद में आपके सामने दो विकल्प प्रदर्शित होंगे आधार कार्ड और अकाउंट नंबर।
- अपने सुविधा के अनुसार आपको आधार कार्ड या बैंक अकाउंट नंबर दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद में आपसे मांगी गई आवश्यक जानकारी की प्रविष्टि करनी है और गेट डाटा के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके प्रसाद आपको प्राप्त हुई संपूर्ण किस्त प्रदर्शित हो जाएगी। अकाउंट में ट्रांसफर करने की दिनांक आप आसानी से देख सकते हो।
Latest posts:
- CET 2026 में बड़े बदलाव: 40% पात्रता, 3 साल वैधता और कठिन परीक्षा से होगा चयन
- New Car Launches 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल Car बाजार में नई शानदार फीचर्स की एंट्री
Pm Kisan Samman Nidhi Overview
| योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
| कब जारी हुई | 18 जून 2024 |
| किस्त राशि | ₹2000 |
| किस्त | 17वीं |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
| फोन नंबर | 1800-110-060 |
| मोबाइल ऐप | PM KISAN APP |