हाल ही में विधानसभा के चुनाव खत्म हो चुके हैं अब लोकसभा के चुनाव नजदीक हैं। विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी ने अपना अच्छा खासा दमखम दिखाया है। राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र से तीन सीटों पर भारत आदिवासी पार्टी ने कब्जा किया तथा अनुसूचित क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी द्वितीय नंबर पर रही है। लेकिन अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए किस व्यक्ति को लोकसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार घोषित किया जाए यह सुनिश्चित करना अबकी बार थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं। पूर्व की परिपाटी के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु बांसवाड़ा जिले की बारी है। ऐसे में सभी दलों के उम्मीदवार बांसवाड़ा जिले से ही घोषित किए जाएंगे।

खबर की वीडियो देखने हेतु यहां 👉 Click Here करें।
आपको बता दे की बांसवाड़ा जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र है। और यहां से भारत आदिवासी पार्टी के अच्छे वर्चस्व वाले व्यक्ति को ही सांसद पद हेतु उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। आमजनता अपने-अपने हिसाब से उम्मीदवार को घोषित करके घूम रही हैं। आपको बता दे कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांतिभाई आदिवासी (Kanti Bhai Adiwasi) जो की डूंगरपुर जिले से बिलॉन्ग करते हैं, उनको लोकसभा चुनाव हेतु मैदान में उतारा गया था कांतिभाई आदिवासी भारतीय ट्राइबल पार्टी से चुनाव लड़े थे। वहां पर वह अपनी जीत दर्ज नहीं कर सके थे। लेकिन अबकी बार कई दिग्गज नेता भारत आदिवासी पार्टी से मैदान में आ रहे हैं। राजस्थान में भारत आदिवासी पार्टी का वर्चस्व बहुत अधिक बढ़ चूका है।
सोशल मीडिया सर्वे में अशोक कुमार निनामा है सबसे आगे।
हमारे सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए सर्वे के अनुसार सबसे पहले नंबर पर अशोक कुमार निनामा (Ashok Kumar Ninama) जो की घाटोल विधानसभा क्षेत्र से आते हैं उनका सबसे ज्यादा 78% लोगों ने अशोक भील को समर्थन दिया है। द्वितीय नंबर पर कांतिभाई आदिवासी (Kantibhai Aadivasi) हैं उनको जनता द्वारा 17% समर्थन मिला है। तीसरे नंबर पर भारतीय ट्राइबल पार्टी से पूर्व विधायक राम प्रसाद जी डिंडोर (Ramprasad Dindor) को 6% लोगों ने समर्थन दिया है। अगर महिला सीट आई हैं तो आदिवासी शेरनी बेलोसा बबीता जी (Belosa Babita Kachchap) को लोकसभा चुनाव में सांसद पद की उम्मीदवारी दी जाएगी। बबीता जी ने आदिवासी परिवार एवं आदिवासियों के लिए कड़ा संघर्ष किया है, और अभी भी उनका संघर्ष जारी है ऐसे में उनको भी उम्मीदवार बना सकते हैं।
आदिवासी परिवार की जाजम सिलेक्शन प्रणाली का निर्णय सर्वमान्य।
लोकसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार किसे घोषित किया जाना है इसको लेकर आदिवासी समाज की जाजम का निर्णय सर्वमान्य रहेगा। वैसे सबसे अधिक अशोक कुमार निनामा (Ashok Kumar Ninama) को समर्थन मिला है। ऐसे में अशोक कुमार निनामा को बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी से सांसद पद की उम्मीदवारी दी जाएगी या नहीं कमेंट में अवश्य बताएं।
Ashok Kumar Ninama | Rajkumar roat | Belosa Babita Kacchachap | Ramprasad dindor | Bharat Aadivasi Party | Jay Johar Jay Adiwasi