Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए प्रीमियम फीचर्स, Meta ला सकती है सब्सक्रिप्शन सेवा
मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और थ्रेड्स के लिए नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रही है। इन योजनाओं के तहत यूजर्स को एडवांस एनालिटिक्स, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, चैट फीचर्स और कंटेंट मैनेजमेंट जैसे विशेष टूल्स मिल सकते हैं, जिससे उनका डिजिटल अनुभव और बेहतर होगा।