राजस्थान राज्य के विद्यालयों एवं शैक्षणिक स्थानों के लिए Shivira Panchang 2025-26 बहुत उपयोगी है। इसी को देखते हुए सरकार ने सत्र 2025-26 के लिए शिवरा पंचांग जारी किया है। शिवरा पंचांग में छुट्टियों, परीक्षाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिक्षण गतिविधियों एवं विभिन्न त्योहारों का उल्लेख किया गया है।
राजस्थान सरकार द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए शिवरा पंचांग जारी किया जाता है। यह पंचांग न केवल शिक्षकों के लिए बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक विभाग के लिए भी उपयोगी है। विद्यालय का संचालन शिवरा पंचांग के माध्यम से होता है।
Read Also: >>> Rajasthan Anganwadi Bharti: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, आवेदन शुरू
शिविरा पंचांग 2025
शिविरा पंचांग के अनुसार 1 जुलाई 2025 से 16 मई 2026 तक स्कूलों में कुल 235 शिक्षण दिवस निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सत्र के दौरान 39 विविध त्यौहार, 46 सार्वजनिक अवकाश और 52 रविवार होंगे, जिस दिन स्कूल बंद रहेंगे। मध्यावधि अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2025 तक होगा, जिसकी कुल अवधि 12 दिन होगी।
Important Link
| Download Shivira | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| More Notification | Click Here |
सरकारी छुट्टियां, कक्षाओं का विभाजन, परीक्षाओं का संचालन और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा शिवरा पंचांग के अनुसार ही बनाई जाती है। आज के लेख में हमने आपको राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए शिवरा पंचांग के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों को देखने और डाउनलोड करने का लिंक दिया है।
Read Also: >>> नकली और असली आधार कार्ड की पहचान कैसे करें?
प्रवेश एवं वार्षिक परीक्षा से संबंधित निर्देश
- प्रवेशोत्सव का पहला चरण 16 जुलाई से कक्षा 1 के लिए मनाया जाएगा।
- कक्षा 9 से 12 में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है।
- वार्षिक परीक्षा और बोर्ड परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा।
- ग्रीष्म अवकाश: 17 मई से 30 जून 2026 तक।
- कक्षा 1 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष से कम होनी चाहिए।
प्रार्थना सभा के लिए समय निर्धारित
शिविरा पंचांग के अनुसार प्रतिदिन प्रार्थना सभा के लिए 25 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रगान, प्रार्थना, योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिविरा पंचांग के अनुसार राज्य के विभिन्न विद्यालयों के मासिक कार्य दिवस की तालिका नीचे दी गई है।
| माह | कार्य दिवस |
|---|---|
| जुलाई | 27 दिन |
| अगस्त | 23 दिन |
| सितंबर | 22 दिन |
| अक्टूबर | 16 दिन |
| नवंबर | 24 दिन |
| दिसंबर | 21 दिन |
| जनवरी | 22 दिन |
| फरवरी | 24 दिन |
| मार्च | 20 दिन |
| अप्रैल | 23 दिन |
| मई | 13 दिन |
विभाग के अनुसार देश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि समस्त गतिविधियाँ शिविरा पंचांग के अनुसार ही संचालित की जाएं। निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध संपादन सुनिश्चित किया जाएगा।