Rajasthan Public Service Commission: ने 23 अक्टूबर को नया एक्जाम कैलेंडर को लेकर के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली 11 महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां घोषित की है। इन परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार किया जाएगा। यह परीक्षा संबंधित विभागों द्वारा आयोजित की जाएगी।
लंबे समय से आरपीएससी द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं किया गया था। इस कैलेंडर में कुछ परीक्षाओं की पूर्व तिथियां में बदलाव कर दिया है। विभाग द्वारा चारिक कैलेंडर में परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, दिनांक एवं विभाग का नाम स्पष्ट रूप से दिया गया है। यदि आप आरपीएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर को देखना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े।
परीक्षा के आयोजन को लेकर के नोटिस जारी
आरपीएससी द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन को लेकर के 13 अक्टूबर को एक नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई थी। जिसमें परीक्षा का नाम, परीक्षा आयोजन तिथि एवं अन्य जानकारी प्रदान की गई थी लेकिन अब 23 अक्टूबर को आरपीएससी द्वारा नई तिथियां की घोषणा कर दी गई है एवं पूर्व की कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया हैं।
New dates for major exams
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा नए कैलेंडर के अनुसार सर्वप्रथम भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जो खान एवं विज्ञान विभाग द्वारा 7 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। पहले इसकी तारीख 31 अगस्त 2025 तय की गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है।
अन्य प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां निम्नलिखित हैं।
परीक्षा का नाम | तारीख |
---|---|
सहायक मत्स्य विकास अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 | 23 जून 2025 (सोमवार) |
समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड II प्रतियोगी परीक्षा, 2024 | 23 जून 2025 (सोमवार) |
तकनीकी सहायक, भू-भौतिकी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 | 24 जून 2025 (मंगलवार) |
बायोकैमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा, 2024 | 24 जून 2025 (मंगलवार) |
अनुसंधान सहायक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 | 28 जून 2025 (शनिवार) |
सहायक कृषि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 | 12 से 19 अक्टूबर 2025 |
सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 | 12 से 19 अक्टूबर 2025 |
कृषि अनुसंधान अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (6 विषय) | 12 से 19 अक्टूबर 2025 |
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (5 विषय) | 12 से 19 अक्टूबर 2025 |
How to download RPSC Exam Calendar?
यदि आप राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एक्जाम कैलेंडर को घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर, न्यूज़ सेक्शन में जाएं और आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके डिवाइस पर पीडीएफ फाइल के रूप में कैलेंडर डाउनलोड हो जाएगा।
- जिसमें आप सभी परीक्षाओं की तिथियां और विवरण देख सकते हैं।
Rajasthan Public Service Commission Exam Calendar
Download Calendar | Click Here |
More Information | Click Here |
राजस्थान लोक सेवा आयोग एक्जाम कैलेंडर के माध्यम से भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं एवं परीक्षा दिनांक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैलेंडर के माध्यम से कर सकते हैं। एग्जाम कैलेंडर को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।