अगर आप राशन कार्ड उपभोक्ता हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी जानकारी है। भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त, राशन कार्ड धारक अन्य प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं। दरअसल, राष्ट्रीय खाद्य एवम् रसद विभाग की ओर से राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसलिए समस्त राशन कार्ड धारकों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा कर लेवे।
ई केवाईसी करने का उद्देश्य
अगर आप नियत समय पर राशन कार्ड ई केवाईसी नहीं करवाते हैं तो योजना का लाभ बंद हो जाएगा। इसलिए राशन कार्ड धारक को e-KYC पूरा करना जरूरी है। इस लेख में हम आपको राशन कार्ड ई-केवाईसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। ताकि आसानी से केवाईसी पूरा कर सकें। इसलिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
यह भी पढ़े: >>> आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाखों रुपए का नि:शुल्क इलाज करा सकतें हैं।
E-KYC करने के लाभ
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड का जारी किया जाता है। सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी के माध्यम से फैमिली के सभी सदस्यों के नाम अपडेट किए जाते हैं। इससे परिवार के सदस्यों की संख्या में वृद्धि या कमी की जानकारी भी अपडेट हो जाएगी, तथा परिवार के सभी सदस्यों को राशन सामग्री मिलना प्रारंभ हो जायेगी। इसलिए राशन कार्ड धारकों ई-केवाईसी करना महत्वपूर्ण हैं।
यह भी पढ़े: >>> पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें, देखें संपूर्ण जानकारी।
राशन डीलर के द्वारा ई केवाईसी कैसे करें।
अपने राशन कार्ड में E-KYC अपडेट करने का दूसरा सबसे आसान तरीका अपने राशन डीलर के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको राशन डीलर से संपर्क करना होगा।
- इसके बाद आपको ई-केवाईसी से जुड़े दस्तावेज जैसे जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड नंबर की जानकारी राशन डीलर को देनी होगी।
- इसके बाद आपके दस्तावेज के माध्यम से राशन डीलर POS मशीन के द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करता है।
अंतिम तिथि
आपूर्ति एवं खाद्य रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक निर्धारित की हैं। सभी राशन डीलरों को नियत तिथि तक ई-केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
Leatest Post:
- Rajasthan BSTC Result 2025: आज हुआ जारी, यहाँ से देखें
- RAS मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
निष्कर्ष
इस तरह से घर बैठे राशन कार्ड की ई केवाईसी कर सकते हैं। ई केवाईसी करने के बाद में आपको राशन सामग्री मिलना प्रारंभ हो जाएगी। तथा राशन कार्ड में सभी सदस्यों के बायोमेट्रिक फिंगर सत्यापित हो जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने राशन डीलर से संपर्क कर सकते हैं।