राजस्थान NHM CHO के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा 2 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 मई 2025 से जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
NHM राजस्थान ने 27 मई 2025 को परीक्षा केंद्र के जिले और शहर की जानकारी उम्मीदवार जिला क्रेडेंशियल लॉगिन का उपयोग करके अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा आयोजित की जानी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया आपको इस लेख में बताई जाएगी, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें।
यह भी पढ़ें >>> Anuprati Coaching Yojana 2024-25: ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से भरे आवेदन
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप राजस्थान NHMCHO एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको rsmssb.rajasthan.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड कट का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब आपको RSMSSB CHO एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी है, उसके बाद आपको एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा।
- आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं, ताकि भविष्य मे उपयोग लिया जा सकें।
CHO Admit Card 2025: में आपको भर्ती का नाम, फोटो, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, समय और पता जैसी कई जानकारियां मिलेंगी और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश आपको इसमें उपलब्ध कराए गए हैं, सभी अभ्यर्थी इसे ध्यान से पढ़कर परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें >>> PM Awas Gramin List 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची कैसे देखें?
CHO Admit Card 2025: Overview
बिंदु | जानकारी |
---|---|
परीक्षा तिथि | 2 जून – 13 जून 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 30 मई 2025 |
परीक्षा शहर जानकारी | 27 मई 2025 |
डाउनलोड लिंक | Click Here |
Rajasthan NHM Exam City 2025 | Link-1 |
RSMSSB CHO एडमिट कार्ड 2025 Update:
RSMSSB ने फिलहाल 6 दिन तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए हैं, 6 जून के बाद होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर अपडेट कर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे।
यह भी पढ़ें >>> लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों को मिलेंगे 1.50 लाख रुपए
परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए दस्तावेज: जो अभ्यर्थी यह परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें प्रिंटेड एडमिट कार्ड, एक फोटो पहचान पत्र जैसे (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) और एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अन्य दस्तावेज ले जाने होंगे। इन सभी दस्तावेजों के अभाव में, आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।