Employees Diwali Bonus 2024: राजस्थान के सभी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Employees Diwali Bonus 2024: दीपावली के त्योहार पर सभी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बोनस दिया जाता है। ऐसे में सभी कर्मचारी दीपावली त्यौहार पर बोनस प्राप्त करने को लेकर के उत्सुक रहते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस को मंजूरी दे दी हैं। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सभी राज्य कर्मचारियों को दीपावली के तोहफे के रूप में दिवाली बोनस देने को मंजूरी दी है।

इस वर्ष दीपावली के त्योहार पर राज्य के 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस प्रदान किया जाएगा। राज्य सिविल सेवा नियम 2017 के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल 12 और ग्रेड पे 4800 एवं इससे नीचे वेतन प्राप्त करने वाले अधिकारियों को छोड़कर समस्त कर्मचारीयों को बोनस प्रदान किया जाएगा।

समस्त कर्मचारी बोनस राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। बोनस की गणना ₹7000 अधिकतम एवं 30 दिन के आधार पर की जाएगी। यह बोनस केवल राज्य कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। इसके तहत सभी कर्मचारियों को 6774 रुपए का बोनस दिया जाएगा। इस वर्ष बोनस लाभ प्रदान करने पर सरकार पर 500 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

Diwali Bonus Official Order

Official OrderClick Here
More infoClick Here

राज्य कर्मचारियों को 75% बोनस राशि नकद प्रदान की जाएगी एवं 25% राशि राजकीय कर्मचारियों के सामान्य प्रावधान निधि बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को  दिवाली बोनस (Ad -hoc) का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Share Post

Leave a Comment