अगर आपको खाता नकल या खसरा नंबर की जरूरत हैं? आपको खाता नंबर नहीं मालूम है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से जमीन की खाता नकल या खसरा नंबर निकलने का तरीका क्या है? पुराने जमाने में खाता नकल या खसरा नंबर निकालने के लिए सरकारी दफ्तर मैं जाकर आवेदन करना पड़ता था तब जाकर आपको खाता नकल या खसरा नंबर जारी होते थे। लेकिन अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। देश की लगभग सभी राज्यों ने राजस्व विभाग की इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, ऑनलाइन पोर्टल चालू करने से राजस्व विभाग संबंधित सभी कार्य आसानी से हो जाते हैं। अब आप फ्री में खाता नकल को अपने मोबाइल में देख सकते हैं।
खाता नकल ऑनलाइन निकालने के फायदे
खसरा नंबर, भूलेख, नक्शा आदि का ऑनलाइन शुरू होने की वजह से आम नागरिक को बहुत सारे फायदे हुए हैं। पूर्व में इन दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए सरकारी ऑफिस में जाना पड़ता था लेकिन वर्तमान में ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो चुके हैं। इससे समय की बचत होगी और किसान या कोई भी व्यक्ति आसानी से ई पोर्टल के माध्यम से जमीन संबंधित दस्तावेज और अन्य विवरण, जमाबंदी प्राप्त कर सकते हैं।
जमाबंदी या खाता संख्या खसरा नंबर ई-पोर्टल
हाल ही में राजस्थान सरकार ने ऐसे पोर्टल लॉन्च किए हैं इन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति भूमि से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड प्राप्त कर सकता है। अब किसी भी व्यक्ति को राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर या कार्यालय में नहीं जाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Leatest Updats
- Rajasthan LDC Recruitment 2026: 10,644 पदों पर बंपर भर्ती! 15 जनवरी से आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी
- Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 11 फरवरी तक
E dharti portal
इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान राज्य के समस्त नागरिक जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे खाता नकल जमाबंदी खसरा नंबर भूमि का राजस्व रिकॉर्ड इत्यादि। इस पोर्टल द्वारा नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है समस्त नागरिक घर पर अपने मोबाइल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अपनी जमीन से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड को प्राप्त कर सकते हैं।
अपने खाते से संबंधित जानकारी को कैसे देखें
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाना हैं।
- इसके बाद में आपके सामने राजस्थान राज्य का नक्शा ओपन हो जाएगा उसमें से आपको अपने जिले को चुनना है।
- इसके पश्चात आपके सामने जिले का नाम प्रदर्शित हो जाएगा उनमें से आपको अपनी तहसील का चयन करना है।
- इसके बाद में आपकी तहसील में जितनी भी ग्राम पंचायत है उन ग्राम पंचायत का नाम प्रदर्शित हो जाएगा उनमें से आपको अपने गांव या ग्राम पंचायत का नाम चयन करना है।
- गांव के नाम को चयन करने के बाद में आपके सामने दो ऑप्शन प्रदर्शित हो जाएंगे जमाबंदी की प्रतिलिपि और नामांतरण की प्रतिलिपि, इनमें से किसी एक का चयन करना हैं।
- इसके बाद में आवश्यक जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पता, जन्म दिनांक को भर लेना है।
- संपूर्ण आवश्यक जानकारी की प्रविष्टि करने के बाद में आपके सामने जमीन संबंधित खाता नकल प्रदर्शित हो जाएगी। आप उस नकल को डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: घर बैठे अपना राशन कार्ड नंबर ऐसे देखें?
जमाबंदी क्या हैं, जानें
जमाबंदी किस की जमीन से संबंधित एक रिकॉर्ड दस्तावेज हैं जिसमें भूमिका आकार प्रकार खाता संख्या खसरा नंबर इत्यादि लिखे हुए होते हैं। राजस्थान में जमाबंदी के दो प्रकार हैं।
- सामान्य नकल (सूचनात्मक नकल)
- डिजिटल हस्ताक्षर की नकल।