आईपीएस का मतलब Indian Police Service (इंडियन पुलिस सर्विस) जिसे हिंदी में भारतीय पुलिस सेवा कहा जाता हैं। साधारणत: SP भी कहा जाता हैं। पुलिस विभाग में आईपीएस का पद जिले का सर्वोच्च पद होता हैं। भारत में IAS के बाद में सबसे प्रतिष्ठित पोस्ट IPS (आईपीएस) की होती हैं। तो आइए हम जानते हैं, आईपीएस क्या होता है? आईपीएस का पूरा नाम क्या है? आईपीएस कैसे बना जाता है? और आईपीएस से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं इसलिए इस आर्टिकल को आप पूरा पढ़िए…
IPS Kya hai | IPS क्या हैं ?
IPS का पद आईएएस के बाद में जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद हैं। संपूर्ण जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आईपीएस IPS की होती हैं। जिले में चोरी, डकैती, लड़ाई, झगड़ा के साथ-साथ यातायात प्रबंधन का कार्य आईपीएस के निगरानी में होता है। IPS के पद को सन 1948 में गठित किया गया था। आईपीएस ऑफिसर को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा नियोजित किया जाता है। IPS का Cedar Controlling Authority गृह मंत्रालय के पास होता है।
Education Qualification | IPS बनने के लिए योग्यता ?
अगर आप भी आईपीएस अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आपके पास यह योग्यता होनी जरूरी है।
- आईपीएस हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करनी आवश्यक हैं।
- स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकता है।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
Age Limit | आईपीएस बनने की आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21-32 साल होना अनिवार्य हैं, इस कैटेगरी के अभ्यर्थी को परीक्षा देने के लिए अधिकतम 6 बार मोका मिलता हैं।
- OBC कैटेगरी के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21-35 साल (+3 साल की छूट) होना अनिवार्य हैं। इस कैटेगरी का अभ्यर्थी अधिकतम 9 बार प्रयास कर सकता हैं।
- SC/ST कैटेगरी के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21-37 साल (+5 साल की छूट) होना अनिवार्य हैं।
IPS Qualification
परीक्षा का नाम | UPSC IPS आईपीएस |
श्रेणी | All india |
परीक्षा माध्यम | हिन्दी & अंग्रेजी |
परीक्षा स्तर | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक उत्तीर्ण |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 साल अधिकतम 32 साल, आरक्षित वर्ग में नियम अनुसार छूट |
शारीरिक मापदण्ड | पुरुष 165cm (5"5 फिट) महिला 160cm (5"4 फिट |
भारतीय नागरिक | |
आधिकारिक वेबसाइट | |
अधिक जानकारी |
IPS बनने का शारीरिक माप दंड (Hight)
IPS बनने के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थी की हाइट 165 (5 फुट 5 इंच) होनी चाहिए। SC/OBC कैटेगरी की हाइट 160 (5 फिट 4 इंच) होनी चाहिए।
IPS बनने के लिए जनरल कैटेगरी की महिला अभ्यर्थी की हाइट 150 (4 फुट 12 इंच) होनी चाहिए। SC/OBC कैटेगरी की हाइट 145 (4 फिट 9 इंच) होनी चाहिए।
छाती / Chest
पुरुष अभ्यर्थी की छाती 84 Cm होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थी की छाती 79 Cm होनी चाहिए।
परीक्षा पैटर्न
IPS का आवेदन करनें के लिए अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in से ऑनलाइन कर सकते हैं। यह परीक्षा मुख्यत: तीन स्तर पर आयोजित होती हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षत्कार
1. प्रारंभिक परीक्षा
IPS बनने के लिए अभ्यर्थी को प्रारंभिक परीक्षा देना आवश्यक हैं। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव Objective type के प्रश्न पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में 200-200 अंक के 2 पेपर होते हैं। परीक्षा का आयोजन हिन्दी एवम् अंग्रेजी भाषा में किया जाता हैं। इस परीक्षा में नकारात्मक अंक हैं।
2. मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा मैं बैठने के लिए अभ्यर्थी को प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इस परीक्षा में Descriptive (वर्णानात्मक) टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं।
3. साक्षात्कार
मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद में IAS ऑफिसर बनने का यह अंतिम चरण होता है। इस परीक्षा में उच्च अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाता हैं। साक्षत्कार कुल 275 अंक का होता हैं। साक्षत्कार कुल 45 मिनट का होता हैं।
IPS को कितनी सैलरी मिलती हैं ?
सातवे वेतन आयोग के अनुसार IPS का शुरुआती वेतन 56,100 होता हैं इसके अतिरिक्त महंगाई एवम् वेतन भत्ते देय हैं। प्रतिवर्ष वेतन मे वृद्धि होती हैं। रेंक के आधार पर वेतन निर्धारित किया जाता हैं।