How to make birth certificate: जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

How to make birth certificate: निजी एवं सरकारी कार्य में उपयोग लेने हेतु जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। नवजात शिशु से लेकर के युवाओं को जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की किसी भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।

वर्तमान में बच्चों के जन्म के समय ही जमा प्रमाण पत्र को अस्पताल द्वारा जारी कर दिया जाता है, ताकि भविष्य में जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित जरूरत को पूरा कर सके। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र को बनाना हुआ आसान।

Get birth certificate online easily: पूर्व में जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन मोड में बनाया जाता था। लेकिन सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को ऑनलाइन आवेदन फार्म के माध्यम से जन्म प्रमाण बनाने की सुविधा उपलब्ध करके जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है।

जिस किसी भी व्यक्ति को जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है वह इस आर्टिकल में प्रदान की गई जानकारी को पढ़कर आसानी से 24 घंटे के भीतर अपना जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

यह भी पढ़े: लगाएं घर की छत पर सोलर पैनल, बिजली बिल से राहत पाए।

नवजात बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन में बनाना अनिवार्य।

It is mandatory to make birth certificate of newborn children within 21 days: बच्चों के जन्म होने के उपरांत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। ऐसे में सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाना आवश्यक है।

योजनाओं को लाभ लेने की प्रक्रिया को सरल करने के लिए अस्पताल द्वारा बच्चों के जन्म के 21 दिन के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र की उपयोगिता क्या हैं?

Usefulness of Birth Certificate: जन्म प्रमाण पत्र के द्वारा समस्त राजकीय और निजी क्षेत्र के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाने में काम में लिया जाता है।

  • बच्चों का आधार कार्ड बनाने के समय जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • बच्चों का विद्यालय में प्रवेश होने के उपरांत जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बाद में इसका उपयोग महत्वपूर्ण कार्यों को उपयोग में लिया जा सकता है।
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज में जन्म दिनांक संबंधित त्रुटि होने पर जन्म प्रमाण पत्र को आधार मानकर सुधार किया जा सकता है
  • राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र को हलफनामे के रूप में काम में लिया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज।

Documents required for making birth certificate: अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज सूची होना आवश्यक है। अन्यथा आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सकता है।

  • माता या पिता में से किसी एक का पहचान पत्र
  • माता या पिता के हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • अस्पताल से डिस्चार्ज स्लिप

Latest posts

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की आवेदन प्रक्रिया।

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए स्टेप को फॉलो करके आसानी से प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में आपको General Public Sign Up विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद में आपके सामने फार्म खुलकर आ जाएगा फॉर्म में आवश्यक जानकारी भर लेनी है।
  • फार्म में संपूर्ण आवश्यक जानकारी भरने के बाद में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर User Id और Password प्राप्त हो जाएंगे।
  • User id और Password के माध्यम से आपको दोबारा Log in होना है।
  • इसके बाद में आपके सामने Apply for Birth Registration का विकल्प प्रदर्शित हो जाएगा आपको वहां पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने form खुलकर आ जाएगा फॉर्म में आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक प्रविष्टि कर लेनी है।
  • फोरम के साथ में संपूर्ण आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर लेना है तथा अंत में Final रूप से submit कर लेना है।।
  • सबमिट करने के बाद में आपके सामने Registration Number के साथ में एक स्लिप प्राप्त होगी, उस Slip को Download या प्रिंट करके Save कर लेना है।
  • स्लीप एवं अन्य दस्तावेज को संरचना करके Registration ऑफिस में जमा कर के और जमा रसीद प्राप्त कर लेना है।
  • प्राप्ति रसीद के आधार पर एक सप्ताह के भीतर बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आपको प्राप्त हो जाएगा।

इस स्टेप को फॉलो करके आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं। वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज बन चुका है।

Share Post

Leave a Comment