नमस्कार दोस्तों। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता नारायण लाल आड़ा ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष में दिनांक 24 दिसंबर को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में ब्लड डोनेट किया गया। नारायण लाल आड़ा, ग्राम पंचायत देवदा तहसील घाटोल जिला बांसवाड़ा के रहने वाले हैं। ब्लड डोनेट के समय भिलप्रदेष मुक्ति मोर्चा घाटोल के मीडिया प्रभारी कैलाश निनामा एवम् सह प्रभारी ओमप्रकाश आड़ा, मौजूद रहें।
वीडियो देखने हेतु यहां Click Here करें।
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के सदस्य नारायण लाल आड़ा ने युवाओं को कहा कि रक्तदान से दूसरों को जीवन दान दिया जा सकता है, इसलिए इस महादान को हमें अवश्य करना चाहिए। चिकित्सा क्षेत्र के कई विशेषज्ञों का कहना हैं कि रक्तदान करना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जितना महत्वपूर्ण है उतना ही यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है, और दिमाग एक्टिव होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, दिल की सेहत में भी सुधार होता है। इसलिए हमें नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
नारायण लाल जी पिछले कई वर्षों से रक्तदान कर रहे हैं अब तक उन्होंने सात बार रक्तदान कर दिया है। दिल प्रदेश युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता हमेशा रक्तदान करते रहते हैं जरूरतमंदों की एक मैसेज पर रक्तदान करने के लिए चले जाते हैं। युवाओं ने जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करने का व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा है।