भारत आदिवासी पार्टी की ओर से बांसवाड़ा में एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई भारत आदिवासी पार्टी के बड़े दिग्गज नेता उपस्थित हुए। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हुई कमियों के बारे में, तथा आने वाले विधानसभा चुनाव मैं, समाज को विचारधारा से जोड़ने के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
पूरी वीडियो देखने हेतु यहां Click Now करें।
बैठक में बीएपी के कई नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। घाटोल से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी अशोक भील, गढ़ी से मांगीलाल जी गरासिया, बागीदौरा से जयकृष्ण पटेल, भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरि गोदा, बांसवाड़ा के विधायक प्रत्याशी हेमंत राणा तथा बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओ ने आमसभा में भाग लिया।
यह भी पढ़ें…<<आंध्र प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी को लॉन्च किया, देखें पूरी खबर!
घाटोल के बीएपी प्रत्याशी अशोक भील ने कहा कि हमारा समाज इस देश का मूल मालिक हुआ करता था, धीरे-धीरे वह मजदूर बना और अंत में गुलाम बन कर रह गया है। गुलाम बनने के पीछे क्या कारण रहा है, इस बात को हमें बहुत गहराई से सोचना है और गुलामी से बचने के लिए समाज को एक जुट होकर कार्य करना होगा। और समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढाना होगा।
Rajkumar roat | Bharat Adiwasi Party | Ashok Kumar Ninama | Jay Johar | Umesh Damor | Bhilpradesh