Mukhymantri B.Ed Sambal Yojna |राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023: इस योजना के तहत राजस्थान की विधवा और परित्यकता महिलाओं को बीएड B.ed करने हेतु सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बीएड करने हेतु लागत फीस को पुनर्भरण की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती हैं। इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर विधवा एवं परित्यकता महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत अभ्यर्थी के अकाउंट में सीधे तौर पर 18880 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ताकि लाभार्थी को बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी बी.एड की पढ़ाई पूर्ण कर सके।

राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना क्या है?

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 : वर्तमान में कई महिलाएं ऐसी हैं, जो कम उम्र में विधवा या परित्यकता हो चुकी है, ऐसी महिलाओं के लिए बीएड करने के लिए राजस्थान सरकार ने राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना प्रारंभ की है। इस योजना का शुभारंभ राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा किया गया है। राजस्थान की महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक रूप से बाधा उत्पन्न ना हो और बिना किसी परेशानी के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना का मुख्य उद्देश्य।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023: राजस्थान मुख्यमंत्री बेड संबल योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना तथा शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं जो विधवा और परित्यकता हो, उन्हें आर्थिक रूप से सहानुभूति प्रदान करना है। इस योजना के तहत b.ed हेतु कॉलेज में ली जाने वाली फीस को सरकार द्वारा वहन किया जाएगा तथा लाभार्थी के खाते में डायरेक्टली फीस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। राजस्थान मुख्यमंत्री संबल योजना का प्रारंभ 2015-16 से किया गया है।

राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023: इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है।

  • लाभार्थी को केवल राजस्थान में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम पूर्ण करने हेतु प्रवेश लेना आवश्यक है।
  • जिन महिलाओं ने पूर्व में इस योजना का लाभ ले लिया है उन्हें दोबारा इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
  • जिस महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है उसे महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र महिला द्वारा स्वप्रमाणित होना आवश्यक है।
  • ऐसी महिला जो परित्यक्ता है उन्हें किसी भी सक्षम न्यायालय द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • उपरोक्त दोनों प्रकार के प्रकरणों में नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर नोटरी के साथ में प्रमाणित शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है जिम निम्नलिखित बिंदुओं का उल्लेख करना अति आवश्यक है
  • विधवा या तलाकशुदा होने की तिथि, छात्र का नाम , तलाकशुदा होने में स्थिति में पति का नाम, पति की मृत्यु होने की स्थिति में निधन की तिथि।
  • उत्तर अभ्यर्थी के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में 75% उपस्थित होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023: इस योजना के तहत लाभार्थी को आवेदन करने हेतु निम्न दस्तावेज सूची पास होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड (Adhar Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size)
  • जन आधार कार्ड (Jan Adhar Card)
  • जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Mul Niwas Certificate)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • विधवा या परित्यकता का प्रमाण पत्र (Devoice Cerificate)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। (Mobile Number)

योजना का नाम 

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना

योजना का उद्देश्य

राज्य में विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन प्रदान करना

लाभार्थी

राज्य की समस्त विधवा एवम् परित्यकता महिलाएं 

योजना का संचालन

राजस्थान राज्य सरकार

योजना का प्रारंभ वर्ष

2015-16

आधिकारिक वेबसाइट

आवेदन प्रक्रिया 

ऑनलाइन 

सहायता राशि 

18880 रूपये 

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन कैसे करें?

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023: मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया आपको स्टेप बाय स्टेप बता दी गई है, निम्न स्टेप को फॉलो करके इस योजना का लाभ लेने हेतु आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपके उच्च तकनीकी एवं शिक्षा चिकित्सा (HTE) विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा वहां पर ऑनलाइन स्कॉलरशिप (Online Scholarship) का ऑप्शन आपको दिखेगा।
  • ऑनलाइन स्कॉलरशिप वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की Scholarship के लिंक Show हो जाएंगे।
  • आपको स्कॉलरशिप का चयन करके Apply Now वाला Option पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपकी एसएसओ आईडी पर वेबसाइट Redirect हो जाएगी। Redirect होने के बाद में आपको एसएसओ आईडी SSO ID में लॉगिन हो जाना है।
  • लोगों होने के बाद में आपको स्कॉलरशिप का ऑप्शन दिखेगा आपको वहां पर क्लिक कर लेना है
  • सबसे पहले आपको उच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा (HTE) की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना होगा।
    होम पेज ओपन होने के बाद आपको “Online Scholarship” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Applicant Profile का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको New Application पर क्लिक करना है। इसके प्रेशर आपके सामने राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना DBT का फार्म प्रोफाइल ओपन हो जाएगा।
  • आवेदन में मांगी की आवश्यक जानकारी को आपको सही ढंग से भर लेना है, भरने के बाद में आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देना है, और लास्ट में आवेदन को फाइनल सबमिट कर लेना है।
  • एसएसओ आईडी के माध्यम से आप आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बीएड संबलन योजना के तहत आवश्यक निर्देश।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023: इस वर्ष के तहत जो भी विद्यार्थी संस्थान में प्रवेश लेता है। उन्हें हर 6 महीने में बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ उपस्थित होना आवश्यक है। इसके साथ-साथ समस्त डॉक्यूमेंट की केवाईसी कंपलीट में आवश्यक है जैसे कि आधार जन आधार और अन्य डॉक्यूमेंट में नाम एक समान होना चाहिए। अभ्यर्थी के खाते में न्यूनतम धनराशि जमा होनी चाहिए। जैसे कि सामान्य निजी बैंक में कम से कम 5000 एवं राजकीय बैंक में कम से कम 1000 रूपये की राशि पास होना बहुत ही आवश्यक है। अपने बैंक खाते को, जिसमें राशि प्रदान की जाती है उसको चालू रखें क्योंकि एक बार भुगतान असफल हो जाता है तो दोबारा इस भुगतान को नहीं किया जा सकता।

Join WhatsApp Group

Join Telegram Group

Visit Our Website 

Follow Facebook Page 

Follow Instagram 

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप विभाग के आप ऑफिशल वेबसाइट www.het.rajasthan.gov.in विजिट करें!

सामान्य प्रश्न

मुख्य मंत्री बीएड संबल योजना क्या हैं?

महिलाओं के लिए बी.एड करने के लिए राजस्थान सरकार ने राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना प्रारंभ की है। इस योजना का शुभारंभ राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना की पात्रता क्या हैं?

राजस्थान की समस्त विधवा और परित्यक्त महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता हैं।

Share Post

Leave a Comment