PM Shree Yojana 2023 | पीएम श्री योजना 2023 क्या हैं जानें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Prime Minister School for Rising India (PM shree Scheme) भारत के प्रधान मंत्री द्वारा 5 सितम्बर 2022 शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री योजना का शुभारंभ किया गया हैं। पेंशन योजना के तहत पूर्व में संचालित विद्यालय को स्मार्ट क्लास (Smart Class) एवं तकनीकी शिक्षा (Technical Education) से जोड़ा जाएगा इस योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक विद्यालय को चयनित किया जाएगा। राष्ट्रिय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर विद्यालय विकास एवं शिक्षा का समावेश किया जाएगा। इस योजना के तहत पूरे भारत में 14500 विद्यालय को मॉडल स्कूल में तब्दील किया जायेगा। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि पीएम श्री योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन कैसे करें? योजना का उद्देश्य क्या है? पीएम श्री योजना को शुरू क्यों किया गया है? योजना से जुड़े संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें…

पीएम श्री योजना का मुख्य उद्देश्य।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है सूचना का मुख्य उद्देश्य पूर्व में संचालित विद्यालय को आधुनिकरण से जोड़ना है। स्मार्ट क्लास, तकनीकी शिक्षा, आधुनिक परिवर्तन के आधार पर विद्यालय को परिवर्तित किया जाएगा। योजना के माध्यम से नवीन तकनीकी एवं खेल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएम योजना के आधार पर NEP के तहत देश के लाखों छात्रों को आधुनिक शिक्षा से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के माध्यम से विद्यालय ढांचे को नवीनतम रूप दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में पीएम श्री योजना के तहत एक विद्यालय स्थापित किया जाएगा, इसके साथ – साथ प्रत्येक जिले में माध्यमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय को चयनित कर के पीएम श्री योजना के तहत संचालित किया जाएगा। इस योजना के तहत कुल 15400 स्कूल का नवीनीकरण किया जाएगा। पीएम श्री योजना का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना एवम् बच्चों का संज्ञानात्मक विकास करना हैं।

पीएम श्री योजना में शामिल प्रावधान।

पीएम श्री योजना हेतु सम्मिलित स्कूलों के लिए निम्नलिखित प्रावधान सम्मिलित किए गए है।

  • पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा के तहत विकास किया जाएगा।
  • नवीनतम स्मार्ट क्लास, तकनीकी ज्ञान, आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • चयनित विद्यालयों में NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।
  • चयनित विद्यालय में प्राथमिक कक्षा से उच्च माध्यमिक स्तर तक अध्यापन कराया जायेगा।
  • विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधा युक्त लैब को स्थापित किया जाएगा।
  • विद्यालय में शारीरिक विकास हेतु सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान एवम् खेल का ध्यान रखा जाएगा।

पीएम श्री योजना 2023 का कुल बजट क्या हैं?

पीएम श्री योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है। इस योजना का कुल बजट 27360 करोड़ रुपए है, वित्तीय वर्ष 2022 23 से 2026 27 तक कुल बजट को व्यय करना है। देश के लाखों छात्रों विभिन्न भाषा में गुणवत्तापूर्ण एवम् सर्व सुविधा युक्त संस्थान में शिक्षा को प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के तहत पूरे देश में 14500 विद्यालय अपग्रेड किए जाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में चयनित विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान रखा जाएगा – जैसे कि बिजली, पानी, खेल मैदान, स्वच्छ परिसर आदि।

पीएम श्री योजना में विद्यालय का चयन प्रक्रिया?

सर्वप्रथम राज्य में केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने हेतु सहमति प्राप्त की जाएगी। इसके पश्चात केंद्र सरकार द्वारा इन स्कूलों को संचालित करने हेतु प्रतिबद्ध किया जाएगा। द्वितीय चरण में चयनित विद्यालयों Udise Data के आधार पर आवेदन पत्र भरे जाएंगे इसके पा भरे हुए आवेदन पत्रों का निरीक्षण किया जाएगा। तृतीय चरण में निरीक्षण किए हुए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा एल। भौतिक सत्यापन के आधार पर विद्यालय का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

पीएमश्री योजना में चयनित विद्यालय की सुविधा

पीएम योजना के तहत चयनित विद्यालय आधुनिक सुविधा युक्त होंगे। जिसमें स्मार्ट क्लास, ई क्लास, लाइब्रेरी रूम, कंप्यूटर लैब, प्रयोगशाला लैब को स्थापित किया जाएगा। विद्यालय को पूर्ण रूप से तकनीकी एवं आधुनिक सुविधा से युक्त होंगे। विद्यालय में प्रयोगात्मक अध्यापन कराया जाएगा। विद्यालय को किसी भी प्रकार की सुविधा से वंचित नहीं रखा जाएगा। निजी विद्यालयों की भांति पीएम श्री योजना में चयनित विद्यालय लाभ प्रदान कर पाएंगे।

यह भी पढ़े…

👉 राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं एवम् विभिन्न भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए सोशल मीडिया ग्रुप को ज्वाइन करें। इन ग्रुप के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवम् भर्ती की जानकारी मिलती रहेगी।

Join us 👇

Join WhatsApp Group

Join Telegram Group

Visit Our Website 

Follow Facebook Page 

Follow Instagram 

निष्कर्ष

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम श्री योजना को शुरू किया गया हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आधुनिक, शिक्षा एवम् समग्र शिक्षा पर ध्यान को केंद्रित करते हुए संपूर्ण भारत में 14,500 पुराने विद्यालयों को पीएम श्री योजना विद्यालय में बदलना हैं। इस योजना में नई तकनीक, स्मार्ट क्लास, ICT Lab, Practical Lab, खेल और आधुनिक बुनियादी ढांचा शामिल होगा। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कम से कम एक पीएम श्री विद्यालय और प्रत्येक जिला स्तर पर एक माध्यमिक और एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 29 जुलाई 2023 को अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का उद्घाटन किया गया और पीएम श्री योजना की घोषणा की गई, जिसे देश के समस्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालय समिति से चयनित 6207 विद्यालयों पर पीएम श्री योजना हेतु राशि खर्च की जायेगी। इस योजना के तहत कुल 18 लाख विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2023 से 2026 तक कुल पांच वर्षों की अवधि दौरान कुल ₹27360 करोड़ राशि खर्च की जायेगी।

पीएमश्री योजना को लेकर सामान्य प्रश्न!

1.पीएम श्री योजना क्या है?

पीएम श्री योजना का पूरा नाम Prime Minister School for Rising India हैं। केंद्र सरकार द्वारा यह विद्यालय संचालित किए जाएंगे। इन स्कूलों का परिसर अत्याधुनिक सुविधा युक्त होगा।

2.पेंशन योजना के अंतर्गत विद्यालय स्थापित कहां किए जाएंगे।

देश के प्रत्येक ब्लाक स्तर पर पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। चयनित विद्यालय प्रारंभिक से माध्यमिक स्तर तक संचालित किए जाएंगे।

3.पीएम श्री योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

पूर्व में संचालित विद्यालय को स्मार्ट क्लास (Smart Class) एवं तकनीकी शिक्षा (Technical Education) से जोड़ा जाएगा इस योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक विद्यालय को चयनित किया जाएगा।

4.पीएम श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों को क्या लाभ दिया जाएगा?

पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालय आधुनिक सुविधा युक्त होंगे। जिसमें स्मार्ट क्लास, ई क्लास, लाइब्रेरी रूम, कंप्यूटर लैब, प्रयोगशाला लैब को स्थापित किया जाएगा। समस्त विद्यालय पूर्ण रूप से तकनीकी एवं आधुनिक सुविधा से युक्त होंगे।

Share Post

Leave a Comment