PM Awas Yojana 2025: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो और अगर सरकार खुद आपके सपनों का घर बनाने में आपकी मदद करे, तो यह और भी बड़ी बात होगी। प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी सूची की नई सूची जारी कर दी गई है और जिन लोगों का नाम इसमें है, उन्हें पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 1.20 लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये तक की राशि और शहरी लाभार्थियों के बैंक खातों में 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है तो एक बार लिस्ट जरूर चेक कर लें क्योंकि आपका नाम भी लिस्ट में शामिल हो सकता है।
Read Also: >>> How to earn money from Google Pay? गूगल पे द्वारा घर बैठे ऑनलाइन कमाने का सबसे बढ़िया तरीका
PM Awas Yojana 2025: 15 जुलाई को नई सूची जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने 15 जुलाई, 2025 को PM Awas Yojana की लाभार्थी सूची का नया अपडेट जारी कर दिया है। जिन लोगों के नाम इस सूची में हैं, उन्हें जल्द ही घर बनाने के लिए पैसे दिए जाएँगे। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन माध्यम से जारी की गई है जहाँ आप नाम देख सकते हैं।
PM Awas Yojana 2025: Overview
मुख्य बिंदु | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) |
शुरुआत | 25 जून 2015 |
लाभार्थी | गरीब, EWS, LIG और MIG वर्ग के लोग |
वर्गीकरण | PMAY-Urban और PMAY-Gramin |
निर्माण सहायता राशि | ग्रामीण क्षेत्र में ₹1.20 लाख तक |
निर्माण कार्य | पक्का मकान, जल, शौचालय, बिजली सहित |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं CSC केंद्र के माध्यम से |
अधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in |
Read Also: >>> How to earn money from PhonePe App? रोज़ाना ₹1000–₹2000 कमाने के 3 आसान तरीके
PM Awas Yojana 2025: प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी सूची कैसे देखें?
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- आवेदक और उसका परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार में किसी के नाम पर पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) या निम्न आय वर्ग (LIC) से होना चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
Read Also: >>> Big offer from Jio Network: जियो नेटवर्क का बड़ा ऑफर, आम आदमी के लिए बड़ी राहत !
पीएम आवास लाभार्थी सूची: कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद, होम पेज पर “Stakeholders” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ड्रॉपडाउन मेनू में आपको “IAY/PMAYG Beneficiary” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
✅ अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें दो विकल्प होंगे, एक पंजीकृत मोबाइल नंबर से खोजने का और दूसरा बिना पंजीकरण के राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत द्वारा खोजने का।
- यदि आपके पास Registered मोबाइल नंबर है, तो उसे दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
- अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर नहीं है, तो “Advanced Search” पर क्लिक करें और राज्य, ज़िला, ब्लॉक, पंचायत आदि जानकारी भरें।
- सारी जानकारी भरने के बाद, अंत में “Search” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने स्क्रीन पर लाभार्थी सूची खुल जाएगी, जहाँ आप अपना नाम देख सकते हैं।
Read Also: >>> How to open petrol pump | पेट्रोल पंप कैसे खोलें?
अगर आपका नाम इस पीएम आवास लाभार्थी सूची 2025 में शामिल है, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि सरकार बहुत जल्द आपके बैंक खाते में घर बनाने के लिए सहायता राशि भेजेगी।