RRC Recruitment 2025: उत्तर रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती कल 23 पदों के लिए होगी। इस भर्ती के तहत ग्रुप सी के 5 और ग्रुप डी के 18 पद तय किए गए हैं। यह भारतीय स्काउट और गाइड कोटे के तहत आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी आपको इस लेख में प्रदान की गई है, इसलिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
उत्तर रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के 23 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 22 मई 2025 से शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 22 जून 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से पढ़े।
RRC NR भर्ती 2025: आवेदन शुल्क, आयु सीमा
ईडब्ल्यूएस जनरल ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एसटी, एससी, ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों से ₹250 आवेदन शुल्क लिया गया है। छमाही शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान है।
आयु सीमा: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु 18 से अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थी अपनी आयु के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
RRC NR भर्ती 2025: Overview
मुद्दा | विवरण |
---|---|
भर्ती संगठन | उत्तर रेलवे (Northern Railway) |
कुल पद | 23 पद (ग्रुप C: 5, ग्रुप D: 18) |
कोटा | स्काउट एंड गाइड्स कोटा |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 22 मई 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 22 जून 2025 |
आवेदन शुल्क | ₹500 (जनरल/EWS/OBC), ₹250 (SC/ST/OBC/EWS आरक्षित वर्ग) |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रुप C: 12वीं पास ग्रुप D: 10वीं पास + ITI डिप्लोमा |
RRC NR भर्ती 2025: शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता: उत्तर रेलवे ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवार को कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। रेलवे ग्रुप डी में भर्ती के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। स्काउट योग्यता की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ सकते हैं।
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन सर्वप्रथम ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात परीक्षा आयोजित की जाएगी, परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज, स्काउट प्रमाण पत्र, मेडिकल एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा, उसके पश्चात अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाए
आवेदन कैसे करें?
RRC NR भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर नॉर्दर्न रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा भर्ती 2025 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको उसे ध्यान से पढ़ना होगा और फॉर्म अप्लाई नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन अंतिम रूप से सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।