राजस्थान में नई सरकार बनने के पश्चात योजनाओं की सूची तैयार हो गई हैं। सरकार द्वारा राजस्थान में नई योजनाएं 2024 को शुरू कर दिया गया है नई योजनाओं की शुरुआत के साथ सरकार पुरानी योजनाओं को बंद करने का भी फैसला ले रही है। इन योजनाओं के माध्यम से राजस्थान के छात्रों को फायदा होने वाला है।
भाजपा ने राजस्थान में नई योजनाओं की सूची बनाकर जारी कर दी हैं, इन सभी योजनाओं का संचालन राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा। राजस्थान में कौन सी योजनाएं शुरू हुई है और कौन सी योजनाएं बंद हुई है इससे संबंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें…
केंद्र एवम् राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं की सूची।
कोई भी सरकार अपनी जनता के हित को देखते हुए नई-नई योजनाओं का शुभारंभ करते हैं लेकिन सरकार बदलने के पश्चात उन पिछली सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बंद कर दिया जाता है और नवनिर्मित सरकार द्वारा नई योजनाओं का शुभारंभ कर दिया जाता है।
1. मुख्यमंत्री आवास योजना।
मुख्यमंत्री आवास योजना: CM Awas Yojna पूर्व में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है लेकिन वर्तमान में राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद में भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना 2024 को शुरू किया है। प्रधानमंत्री आवास द्वारा जिन लोगों को घर नहीं मिलें हैं, जिन लोगों के पास में रहने के लिए स्थाई पक्का मकान नहीं है मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन लोगों को पक्का मकान प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें >>> PM सूर्योदय योजना क्या है, जानें महत्वपूर्ण जानकारी
2. लखपति दीदी योजना।
लखपति दीदी योजना: lakhpati didi Yojana. राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद में लखपति योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से राज्य की 6 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण कौशल प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।
महिला को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और मजबूत बनाने हेतु केंद्रीय सरकार द्वारा इस योजना का प्रारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को निवेश बारे में जानकारी प्रदान करना हैं। इस योजन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है।
3. एकल नारी सम्मान पेंशन योजना।
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना: Ekal Nari Samman Pension Yojana: इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार में राज्य की तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित को आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए इस योजना को संचालित किया हैं। इस योजना के माध्यम से देश की लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से विधवा, तालकशुदा, निराश्रित महिलाएं लाभांवित होगी। Sarkar dwara is Yojana ke madhyam se ₹500 se lagakar ₹1500 ki pension pradan ki jayegi सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिला के बैंक खाते में ₹500 से ₹1500 पेंशन राशि भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें >>> EWS छात्रवृत्ति योजना की महत्वपूर्ण जानकारी यहां मिलेगी।
4. राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना।
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: Rajasthan mukhymantri kanyadan Yojana. इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता के रूप में ₹31000 से लगाकर ₹41000 तक की राशि प्रदान की जाती हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की उम्र यानी कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने आवश्यक है। इस योजना में कलेक्टर महोदय द्वारा जिला स्तर कमेटी का निर्धारण कर कार्यान्वयन किया जाता हैं। इस योजना के तहत विवाह से एक माह पूर्व या विवाह के 6 माह पश्चात जिलाधिकारी महोदय को प्रस्तुत करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें >>> राज्य एवम् केंद्र की सभी योजनाओं के बारे मे जानें।
5. शुभ शक्ति योजना।
शुभ शक्ति योजना: Shubh Shakti Yojana Rajasthan इस योजना का उद्देश्य राज्य सरकार के श्रमिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेटियों , महिलाओं, लड़कियों को लाभ पहुंचाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा बेटियों को 55000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
आर्थिक सहायता प्राप्त करने के बाद में बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अपना व्यवसाय खोलने तथा कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सक्षम हो पाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की माता या पिता अथवा दोनों कम से कम 1 वर्ष तक मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने आवश्यक है।