आंध्रप्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी को लॉन्च किया गया। बीएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत एवं भारत आदिवासी पार्टी के विधायक चौरासी से विधायक राजकुमार रोत, थावरचंद डामोर और उमेश डामोर के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश में विस्तृत कार्यकारिणी का गठन किया। Under the leadership of BAP national president Mohanlal Roat and Bharat Adivasi Party MLA from Chaurasi, Rajkumar Roat, Thawarchand Damor and Umesh Damor, a comprehensive executive was formed in Andhra Pradesh.
विधायक राजकुमार रोत ने कहा कि देश के सभी ट्राइबल एवम् अन्य पिछड़े वर्ग के लोग जिनको हक अधिकार एवम् मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हुई है उन लोगों को हक एवम् अधिकार प्रदान किया जाएगा। रोत ने कहा, भारत आदिवासी पार्टी से अबकी बार आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारे जाएंगे।Bharat Adivasi Party was launched in Andhra Pradesh.
आदिवासी समुदाय से भाईचारा रखने वालों को रखेंगे साथ में।
राजकुमार रोत ने कहा कि भारत के समस्त आदिवासी समुदाय और आदिवासी समुदाय से भाईचारा रखने वाले समुदाय के साथ मिलकर पूरे भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए विधायक और सांसद पद के लिए चुनाव लड़कर आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के हक एवं अधिकार को विधानसभा और लोकसभा में जाकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को आज तक अपना हक अधिकार प्राप्त नहीं हुआ है। उसे संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के सहारे प्राप्त किया जाएगा।
Tweet by Rajkumar Rot
सरकार को देश के भविष्य युवाओं, बेरोजगारों की आवाज उठानी चाहिए।
आपको बता दे कि भारत आदिवासी पार्टी से विधायक राजकुमार रोत ने हाल ही में राजस्थान विधानसभा में अपना डंका बजा दिया था। उन्होंने विधानसभा में आवाज उठाई थी कि “विधानसभा में पक्ष विपक्ष की बात को लेकर के बहस होती रही है, लेकिन राजस्थान के भविष्य युवाओं, बेरोजगारों को लेकर के कोई बात नहीं हो रही है। राजस्थान की युवाओं को मंदिर का घंटा समझ रखा है जो कोई सरकार आती हैं बजाकर जाती हैं।” इस बात को लेकर पूरे देश में राजकुमार रोत को पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
- RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026: रेलवे NTPC ग्रेजुएशन लेवल एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें
- Railway Group D Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 22000 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी
सरकार के द्वारा जमीन का विकास के नाम पर विनाश को रोका जाएगा।
आंध्रप्रदेश में पार्टी लॉन्चिंग के दौरान राजकुमार रोत ने कहा वर्तमान में देश के सभी इलाकों में आदिवासियों की जमीन हड़प ली जा रही हैं। तथा सरकार विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन का विनाश कर रही है। आदिवासियों के साथ अत्याचार करके जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया जा रहा है जिस वजह से आदिवासियों को भटकना पड़ता है, भारत में राष्ट्रीय लेवल की कई पार्टिया है लेकिन वह आदिवासियों के हक के अधिकार की आवाज को नहीं उठाती हैं, इसी मुख्य मुद्दे की वजह से भारत आदिवासी पार्टी का उदय हुआ है।
निष्कर्ष
भारत आदिवासी पार्टी के प्रमुख विधायक राजकुमार रोत और उनके साथ में आसपुर से उमेश डामोर और धरियावद से भारत के विधायक थावरचंद डामोर पार्टी लॉन्चिंग के दौरान आंध्रप्रदेश में उपस्थित रहे। भारत आदिवासी पार्टी द्वारा लोकसभा और विधानसभा में आदिवासियों एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों की हक एवं अधिकारों को रखा जाएगा।