Recently we conducted a survey on YouTube poll that who is the most popular leader of Vagad? हाल ही में हमने यूट्यूब पोल पर सर्वे किया कि वागड़ के सबसे लोकप्रिय नेता कौन है? तो सबसे ज्यादा मत डूंगरपुर के चौरासी विधायक राजकुमार रोत को मिलें। ऐसा क्यों, चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।
दूसरी बार बने विधायक राजकुमार रोत
राजकुमार रोत एक एसे नेता है जिन्होंने डंके की चोट पर विधानसभा में सवाल उठाए। उन्होंने आदिवासियों के हित को देखते हुए कई कार्य किए, आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई हैं। राजकुमार रोत ने विधानसभा में वागड़ और मेवाड़ के साथ- साथ पूरे राजस्थान के लिए कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने क्षेत्र को विकास को लेकर के कोई कमी नहीं छोड़ी है। आप को बता दे की राजकुमार रोत ने विधानसभा चुनाव में करीब हजार के करीब वोटों के अंतर से सीट जीती। उन्हें कुल 1,11,150 वोट मिले। पूरे राजस्थान में दूसरे सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले विधायक हैं। राजकुमार रोत युवाओं के सबसे चहेते विधायक हैं उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में विकास के कई कार्य किए हैं ,इसी साथ-साथ उन्होंने समाज को एकता के सूत्र में बांधने का भी काम किया है। राजस्थान के अलावा देश के कई आदिवासी इलाकों में राजकुमार रोत को अपना आदर्श माना जाता है।
राजकुमार रोत का पारिवारिक जीवन
राजकुमार रोत का जन्म 26 मई 1992 को डूंगरपुर जिले के खाखर खुणया गांव में हुआ था, जो जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। राजकुमार के पिता जी का नाम शंकर लाल रोत और माता का नाम पार्वती है। राजकुमार के सर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। बचपन से ही उन पर जिम्मेदारियों का बोझ आ गया था। शुरू से ही राजकुमार ने अपने आस-पड़ोस के लोगों में जागरूकता लाना शुरू कर दिया था। अपने अधिकारों के लिए बोलना सीखा दिया था।
यह भी पढ़े…
- Rajasthan LDC Recruitment 2026: 10,644 पदों पर बंपर भर्ती! 15 जनवरी से आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी
- Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 11 फरवरी तक
राजकुमार रोत ने डूंगरपुर से शिक्षा पूरी की
MLA Rajkumar roat | mla rajkumar roat | aadiwasi rajkumar roat | bharat adivasi party | rajkumar roat mla राजकुमार रोत ने अपनी ग्रेजुएशन बी एड की शिक्षा डूंगरपुर कॉलेज से ही की है। वे डूंगरपुर कॉलेज के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके संगठन का नाम भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा है। पिछले साल हुए छात्रसंघ चुनाव में वागड़ के 80 प्रतिशत कॉलेजो में BPVM यानी भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने जीत हासिल की थी। राजकुमार रोत का सपना शिक्षक बनने का था। उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा भी दी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। और वे विधायक बन गए।
बचपन से ही जिम्मेदारियों का बोझ उठाया
राजकुमार जी बचपन से ही पारिवारिक एवम् सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए आए हैं। इसलिए आदिवासी समाज ने उनको एक और जिम्मेवारी विधायक के रूप में दे दी। बता दे कि विधानसभा चुनाव 2018 में रोत भारतीय ट्राइबल पार्टी से चौरासी विधानसभा से चुनाव लड़कर सबसे युवा विधायक के रूप में चुने गए। उन्होंने विधानसभा में हक अधिकारों हेतु सवालों को पुरजोर से उठाया, 2023 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार रोत, भारत आदिवासी पार्टी से चुनाव लडते हुए उन्होने करीब सत्तर हजार मतों से चौरासी विधानसभा सीट से विधायक के पद पर दोबारा जीत हासिल करी। राजकुमार रोत आदिवासी समुदाय से आते है। वो बहुत गरीब परिवार से आते है।
MLA Rajkumar roat | mla rajkumar roat | aadiwasi rajkumar roat | bharat adivasi party | rajkumar roat mla | chorasi mla rajkumar roat | rajkumar roat mla rajasthan | chorasi mla rajkumar roat viral video | chorasi mla rajkumar roat speech | rajkumar roat marriage video | rajkumar roat | rajkumar roat marriage mla rajkumar roat video | rajkumar roat bhil rajkumar roat btp | rajkumar roat speech | rajkumar roat