Vidhansabha mein kamleshwar dodiyar ne BHEEL Pradesh ki mang ki | विधानसभा में कमलेश्वर डोडियार ने भील प्रदेश की मांग की

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा से विधायक कमलेश्वर डोडियार विधायक बनते ही मध्यप्रदेश की विधानसभा में भीलप्रदेश को लेकर मुद्दा उठाया। बता दे कि सैलाना से बीएपी यानी भारत आदिवासी पार्टी के इकलौते विधायक और जयस संगठन से जुड़े कमलेश्वर डोडियार ने मध्यप्रदेश विधानसभा में पहुंचते ही भीलप्रदेश की मांग उठा दी है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में शराब बंदी की भी मांग को पुरजोर के साथ रखा। मध्यप्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र के अधिकतर युवाओं की आर्थिक स्थिति बद्तर होती जा रहीं हैं।

वीडियो देखने हेतु यहां 👉 Click Here करें।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी एवम् प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को सदन में उठाया। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने गुरुवार को सदन में अपने पहले ही भाषण से सब को चौंका दिया है। सदन में बोलने के लिए उनको दिया गया समय पूरा होने के बावजूद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अतिरिक्त समय मांगकर अपने मुद्दों को सदन पर रखा। उन्होंने कहा, भारत के आदिवासी समुदाय के लोग बहुत ज्यादा परेशान थे, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। वर्ष 2000 में झारखंड और छत्तीसगढ़ दो अलग राज्य बने थे। वहां पर उनकी स्थिति अब अच्छी है।

कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि सालों से हो रही है भीलप्रदेश की मांग को डोडियार ने सदन में रखा और कहा कि भीलप्रदेश राज्य की मांग पिछले कई सालों से हो रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र चार राज्यों का जो भी आदिवासी बाहुल्य इलाका है, वहां हालात बहुत ज्यादा खराब है। आर्थिक तौर पर पृथक राज्य की मांग चार राज्यों के लोग कर रहे हैं, मैं अकेला नहीं कर रहा हूं। इसके ऊपर थोड़ी चर्चा और मंथन होना चाहिए। अलग राज्य बनने से इस राष्ट्र को कोई नुकसान नहीं है, झारखंड अलग बना तो भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना वहां पर अभी हालत बहुत अच्छे हैं। अगर अलग से भीलप्रदेश राज्य बनता है, तो भारत की राष्ट्रीयता और एकता को कोई नुकसान नहीं है।

भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार विधायक बनते ही विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दों को डंके की चोट पर उठा रहे हैं। विधायक कमलेश्वर, सैलाना विधानसभा को प्रदेश की टॉप विधानसभा बनाने को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में हर गरीब, मजदूर परिवार को क्षेत्र में ही रोजगार की व्यवस्था करने की बात कही, ताकि बाहरी राज्य में पलायन नहीं करना पड़े।

Kamleshwar dodiyar | Madhya Pradesh vidhansabha | Bharat Aadivasi party | Rajkumar roat | MLA Kamleshwar dodiyar | sailana vidhayak kamleshwar dodiyar | Bharat adivasi party MLA | Jay Johar Jay Aadivasi Jay Bheel Pradesh | Madhya Pradesh vidhansabha kamleshwar dodiyar news

Share Post

Leave a Comment