Jai Johar Jai Bhilpradesh echoed in the assembly | विधानसभा में गूंजा जय जोहर जय भील

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों। वागड़ क्षेत्र की बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले की नौ विधानसभा सीट से चुनकर गए विधायकों ने आज विधानसभा में शपथ ग्रहण की। इसी बीच भारत आदिवासी पार्टी के तीनों विधायक राजकुमार रोत, उमेश डामोर, थावरचंद मीणा ने विधानसभा में शपथ ग्रहण कर ली हैं। इस दौरान तीनो विधायको ने अपने अंदाज में ईश्वर एवं प्रकृति को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण की। भारत आदिवासी पार्टी के तीनों विधायक आदिवासी वेशभूषा के साथ विधानसभा में शपथ ग्रहण हेतु गए थे।

पूरी ख़बर यहां 👉 Click Now देखें।

इस दौरान डूंगरपुर विधानसभा विधायक गणेश गोगरा ने हिंदी भाषा में शपथ ली तो वही सागवाड़ा विधायक शंकारलाल ड़ेचा ने संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की। वहीं शिव विधानसभा से चुने गए विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थानी भाषामें शपथ ली तो उन्हें दोबारा हिंदी में शपथ ग्रहण करवाई गई। आश्चर्य की बात यह रही कि तीनों विधायकों ने विधानसभा में जय जोहार एवं जय भीलप्रदेश का के नारे के साथ अपना उद्बोधन खत्म किया। भारत आदिवासी पार्टी से बने विधायकों की वेशभूषा ने भी अपनी अलग छाप ही छोड़ी। तीन विधायकों ने अपनी संस्कृति के अनुसार वेशभूषा पहनी।

इस दौरान उन्होंने धोती कुर्ता और माथे पर गोफन को बांधकर रखा था। आदिवासी पारंपरिक आकर्षक वेशभूषा लोगों को खूब आकर्षित किया। विधानसभा में जय जोहार जय भीलप्रदेश के नारो को गूंजते हुए देखकर लोगों के होश उड़ गए। ऐसे में आने वाले समय में क्या भील प्रदेश बनेगा या नहीं यह तो सरकार के हाथों में है।

Umesh Damor | Jaipur vidhansabha |®thawar chand Damor | Umesh Damor MLA | thavarchand Damor MLA | thavarchand Damor MLA dhariyavad | Umesh Kumar Damor MLA aspur | Bharat Aadivasi party ke MLA ne Shapath Li | baap ke MLA Rajkumar roat | mla rajkumar roat | aadiwasi rajkumar roat | bharat adivasi party

Share Post

Leave a Comment