दीपावली त्योहार पर स्कूलों में 12 दिन की छुट्टियां घोषित, संपूर्ण जानकारी पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दीपावली त्यौहार पर विद्यालय में रहेगी 12 दिन की छुट्टियां: विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अबकी बार राजस्थान में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को 12 दिवस के दीपावली अवकाश मिल रहे हैं। राजस्थान के शिविरा पंचांग के अनुसार, इस वर्ष समस्त सरकारी विद्यालयों में दीपावली के अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवंबर 2024 तक रहेंगे।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। समस्त में निजी एवं सरकारी विद्यालय में तथा कॉलेज में सरकार द्वारा दीपावली का अवकाश घोषित किया जाता है। राजस्थान में भी दीपावली का अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक रहने वाला है। जिसको लेकर के विद्यार्थियों में काफी खुशी की लहर है।

शिविरा पंचांग के अनुसार, राजस्थान के समस्त सरकारी स्कूलों में 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा 25 और 26 अक्टूबर को सरकारी विद्यालयों का शिक्षक सम्मेलन होने की वजह से विद्यालय बंद रहेंगे। 25 और 26 अक्टूबर सहित इस बार सरकारी स्कूलों में कुल 14 दिनों का अवकाश रहेगा।

इस दिवाली, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के बच्चे छुट्टियों का आनंद लेकर अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे। इसलिए सरकार हमेशा दीपावली अवकाश घोषित करती हैं। दीपावली अवकाश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग को अवश्य देखें। 25 और 26 अक्टूबर की छुट्टियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा।

Share Post

Leave a Comment